फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में तीन जगहों पर अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमाएं, हुआ जमकर हंगामा

Mon, 15 Oct 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ/जौनपुर
विज्ञापन
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल के मऊ और जौनपुर में अराजक तत्वों ने शनिवार रात तीन जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम कर दिया। पुलिस ने किसी प्रकार से मामला संभाल कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें.....
विज्ञापन


 
Trending Videos

varanasi - फोटो : अमर उजाला
दोनों जिलों में अराजक तत्वों ने शनिवार रात तीन जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा और मार्ग जाम कर दिया। एक जगह नई प्रतिमा लगवाकर और दो अन्य जगह प्रतिमाओं की मरम्मत कराकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
 

varanasi - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले में हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव जमदरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर ग्रामीणों ने जमदरा-लखनपी चकरा मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे बाद एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर, तहसीलदार सदर मिथिलेश त्रिपाठी, सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा पहुंचे और जाम समाप्त कराया। इसके बाद नई प्रतिमा लगवाई गई। 

 

varanasi - फोटो : अमर उजाला
कोपागंज के ग्राम पंचायत फिरोजपुर के मौजा कनियारीपुर में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।

 
विज्ञापन

br ambedkar
 जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति की उंगली तोड़ दिए जाने पर सुबह लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मरम्मत कराकर लोगों को शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें