फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 02 Sep 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतिमा की मरम्मत करवाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मऊ में अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के दाहिने हाथ की एक अंगुली तोड़ दी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई उन लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


कोपागंज क्षेत्र के ढेकवारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मौजूद डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के दाहिने हाथ की एक अंगुली अराजकतत्वों ने शनिवार की रात तोड़ दी। गांव के लोग रविवार की सुबह जब गांव से बाहर की ओर निकले तो आंबेडकर प्रतिमा के हाथ की उंगली टूटी देखा। कुछ ही देर में यह सूचना आसपास के गांवों में फैल गई। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए कहा कि प्रतिमा की उंगली तोड़े जाने वाले अराजकतत्वों का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तुरंत राजगीर मजदूर को बुलवाकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त उंगली की मरम्मत करवाई। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सीओ अनिल कुमार का कहना है कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाकर पुलिस कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें