फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU बना रहा कमाल का सेंसर: वाहन गलत दिशा में चलेगा तो पुलिस तक पहुंच जाएगा संदेश, जानें- कैसे करेगा काम?

Thu, 07 Sep 2023 10:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. बृंद कुमार सेंसर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में क्षमता से अधिक वाहन हो गए हैं। देश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में ही लोगों की मौत होती है। इन्हीं हासदों को रोकने के लिए सेंसर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे रोकने के लिए आईआईटी बीएचयू एक सेंसर तैयार कर रहा है। साथ ही यह चालकों को गलत दिशा में चलने पर चेतावनी भी देगा। ये सेंसर सड़कों पर लगाए जाएंगे। कंपनियों को सेंसर के अनुरूप वाहन बनाने होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Maa Tujhe Pranam: कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों को मिला अवॉर्ड, बोले- 'पहली बार मिला इस तरह का सम्मान '
आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. बृंद कुमार सेंसर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में क्षमता से अधिक वाहन हो गए हैं। देश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में ही लोगों की मौत होती है। इन्हीं हासदों को रोकने के लिए सेंसर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. बृंद ने बताया कि गलत दिशा में चलने पर सेंसर डैश बोर्ड पर संदेश भेजकर जानकारी देगा। साथ ही विभाग में संदेश देकर ऑनलाइन चालान कटवाने में भी सक्षम होगा। वाहन में लगे जीपीएस व सेंसर कैचर मैसेंजर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व वाहन मालिक के मोबाइल से जुड़े होंगे। जो तीनों को संदेश भेजेंगे। सेंसर कैचर वाहन के ब्रेक से जुड़े होंगे। ओवरलोड होने पर संदेश देने पर अगर चालक किनारे वाहन नहीं खड़ा करता है तो चेतावनी की निर्धारित संख्या पूरी होने के बाद ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएंगे। प्रो. बृंद कुमार ने बताया कि सेंसर युक्त सड़कों पर काम करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। धन स्वीकृत होने पर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें