जिले की तीन परिवार अदालत, जिला जज समेत 50 कार्यरत अदालतें, 4 न्यायाधीकारणों, उपभोक्ता फोरम, बाल न्यायालय कलक्ट्रेट, कमिश्नरी और तीन तहसील की अदालतों का काम भी प्रभावित है।
अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते कचहरी में अदालती कार्य प्रभावित है। वहीं दूसरी ओर जिला जेल में बंदियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जमानत अर्जियों का निस्तारण नहीं होने से भी बंदियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले की तीन परिवार अदालत, जिला जज समेत 50 कार्यरत अदालतें, 4 न्यायाधीकारणों, उपभोक्ता फोरम, बाल न्यायालय कलक्ट्रेट, कमिश्नरी और तीन तहसील की अदालतों का काम भी प्रभावित है। इन अदालतों में नियमित होने वाले कार्य मुकदमा दाखिल होने, जमानत अर्जियों पर सुनवाई और चर्चित ज्ञानवापी समेत एमपी/एमएलए कोर्ट समेत अन्य विशेष अदालतों में लंबित मामलों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। अदालतों में सभी मामलों में जनरल तारीख तय कर दी जा रही है। हड़ताल से अधिवक्ताओं का भी नुकसान हो रहा है। बुधवार को भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम पोर्टिको में सभा कर मांगों के समर्थन में लंबे हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभुनरायण पांडेय ने बताया शुक्रवार को सुबह न्यायिक कार्य होगा फिर उस दिन यूपी बार काउंसिल जो निर्णय लेगी वैसा पालन किया जाएगा।