फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा की सद्भावना रैली, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

Sat, 28 Jun 2025 12:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रति वर्ष काशी से कश्मीर में हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। इसी क्रम में शनिवार को दर्शनार्थियों का पहला जत्था हावड़ा अमृतसर मेल से रवाना हुआ।
विज्ञापन
काशी से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा की सद्भावना रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ के दर्शन के लिए यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी से लेकर कश्मीर तक के लिए सद्भावना यात्रा के तहत शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सेवादारों का पहला जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन


पहले जत्थे में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को कश्मीर के हालात से नहीं डरने और बाबा के दर्शन पूजन की अपील करते हुए सद्भावना यात्रा निकाली। वाराणसी कैंट स्टेशन से दर्शनार्थियों का पहला जत्था हावड़ा अमृतसर मेल से रवाना हुआ। सैकड़ों की संख्या में यहां से भक्त ट्रेन से अमृतसर पहुंचेंगे। फिर वहां से जम्मू होते हुए पहलगांव तक जाएंगे। इसके आगे का सफर पैदल ही तय किया जाता है।

प्रति वर्ष काशी से कश्मीर में हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। विगत 25 वर्षों से बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति की ओर से लगभग तीन सौ लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था अमरनाथ यात्रा के दौरान की जाती है। काशी से इस संस्था की ओर से 300 सौ लोगों को अमरनाथ बाबा के दर्शन में सहयोग दिया जाता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; School News: वाराणसी में 50 से कम नामांकन वाले 31 स्कूलों का हुआ विलय, 77 विद्यालयों को किया गया है चिह्नित

Trending Videos
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सेवादार दिलीप सिंह बंटी ने बताया कि 80 से 90 सेवादारों का दल कश्मीर जा रहा है, जिसमें 10 सेवादोरों का दल उनके और विवेक श्रीवास्तव और कुलदाप त्यागी के नेतृत्व में पंजाब जाएंगे। इसके बाद वहां से कश्मीर के लिए रवाना होंगे। वहीं 70 सोवादारों का दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से यहां से निकलेगा और सीधे जम्मू होते हुए चंदनबाड़ी पहुंचेगा। 

संस्था के इस सेवा आयोजन में मेयर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु', शांति लाल जैन, और अन्य जनप्रतिनिधि व व्यापार मंडल विशेष सहयोग कर रहे हैं। पान और मिठाई की व्यवस्था क्रमश: छक्कन दादा, राजेश चौरसिया व नन्दनी परिवार द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें