अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति मंडल स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के 9 प्रतिभागियों में आठ आज शामिल हुए। प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में जरूरी विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपनी बातों को जोरदार तरीके से रखा।