फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में करोड़ों खर्च होने के बाद भी नमक से रोटी खा रहे स्कूली बच्चे, देखें तस्वीरें

Thu, 22 Aug 2019 11:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 6
नमक से रोटी खा रहे स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा में बच्चों की शिक्षा और मिड डे मील पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। नियमानुसार बच्चों को मेन्यू के हिसाब से रोजाना खाना दिया जाना चाहिए। मेन्यू के हिसाब से खाना देना तो दूर की बात बच्चों को रोटी के साथ नमक परोसा जा रहा है। मामला मिर्जापुर जिले के जमालपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिउर का है। गुरुवार को नमक रोटी परोसे जाने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया और प्रभारी प्रधानाध्यापक मुरारी और न्याय पंचायत समन्वयक को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

2 of 6
जमालपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिउर का गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विद्यालय के बच्चे नमक के साथ रोटी खाते हुए दिखाई दिए। एक महिला बाल्टी में रोटी लेकर बच्चों को परोस रही है। इसके बाद बच्चों को नमक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
सूचना के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सहायक अध्यापिका का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। अध्यापिका के यह कहने पर कि वह अवकाश पर है, विद्यालय का प्रभार देख रहे पूर्व माध्यमिक विद्यालय छात्रों के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

4 of 6
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय सिउर की शिक्षामित्र को भी इस मामले में दोषी पाते हुए उसका मानदेय भी रोक दिया। इसके बाद क्षेत्र के न्याय पंचायत समन्वयक को भी निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी जमालपुर को भी बराबर का दोषी मानते हुए उनसे तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

5 of 6
चेतावनी दी गई कि यदि उनका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि सरकार द्वारा इतनी व्यवस्था करने के बाद भी यदि बच्चे नमक से रोटी खा रहे हैं तो यह पूरी योजना की असफलता का द्योतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तीन दिनों के अंदर आख्या देने का निर्देश
बीएसए ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसे तीन दिनों के अंदर जांचकर आख्या देने को कहा गया है ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। जांच समिति में डीसी एमडीएम, बीईओ राजगढ़ व हलिया शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें