इसके अलावा प्रो. निलेश कुमार को अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था, हॉस्टल एलाॅटमेंट, आयुष्मान भारत योजना, डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट और असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट के वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट का रिपोर्टिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीकल स्टाफ के भी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट का रिव्यू ऑफिसर बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें; UP News: अविमुक्तेश्वरानंद ने कसा तंज, 101 बटुकों का पूजन करने से नहीं धुल सकता माघ मेले में हुई घटना का पाप
साथ ही प्रो. निलेश कुमार को सभी नर्सिंग, डिप्टी नर्सिंग, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट की छुट्टी स्वीकृति की जिम्मेदारी दी गई है। एक अन्य डिप्टी एमएस डॉ. पंकज कुमार भारती को आयुर्वेदिक फार्मेसी, आयुर्वेदिक ओपीडी, आयुर्वेद की पीपीपी मॉडल की सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखने की जिम्मेदारी मिली है। इस आदेश की कॉपी आईएमएस निदेशक सहित अस्पताल से जुड़े अन्य अधिकारियों को दी गई हैं।