फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका रक्तदान बचा सकता है जान, कल आईएमए में लगेगा कैंप, मदद करने आएं

Wed, 04 Oct 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अमर उजाला का रक्तदान शिविर पांच अक्तूबर को आईएमए में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 समाज में बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें जरूरत पड़ने पर रक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे जरूरतमंद को एक यूनिट रक्त देकर आप उनकी जान बचा सकते है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो अमर उजाला की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस (01 अक्तूबर) के उपलक्ष्य में पांच अक्तूबर को आईएमए परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


बनारस के अस्पतालों में पूर्वांचल के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और नेपाल आदि जगहों से इलाज के लिए आने वाले बहुत से ऐसे मरीज होते हैं , जिन्हें खून की जरूरत पड़ती है। सबसे अधिक समस्या तब होती है जब उनके साथ कोई डोनर नहीं होता है।

कोई भी रक्तदाता स्वैच्छिक रक्तदान कर ऐसे लोगों की मदद कर सकता है। आपके एक यूनिट रक्त से किसी की जान बच सकती है। रक्तदाता को नुकसान के बजाय फायदा ही होता है।
विज्ञापन


यदि आप जरूरतमंदों का जान बचाने के लिए रक्तदान करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9452111958 पर व्हाट्स एप के जरिए अपना नाम, पता, ब्लड ग्रुप और उम्र की जानकारी देकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें