फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर और भदोही के मेधावी हुए अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित, चेहरे पर दिखी खुशी

Wed, 26 Jun 2019 09:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर/भदोही
विज्ञापन
मिर्जापुर और भदोही के मेधावियों को मिला अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और भदोही जिले में बुधवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरुस्कृत किया गया।

विज्ञापन


मिर्जापुर में करीब 50 बच्चों को सम्मानित किया गया तो वहीं भदोही में छात्रों को सम्मानित किया गया। मिर्जापुर के मेधावियों को जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एसपी अवधेश कुमार पांडेय और भदोही के छात्रों को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सम्मानित किया।

मिर्जापुर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में इस सम्मान का आयोजन किया गया, तो वहीं भदोही में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


छात्रा को सम्मानित करते जिलाधिकारी अनुराग पटेल


मिर्जापुर डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि सफलता कठिन मेहनत और अनुशासन से ही प्राप्त होती है। विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का स्वर्णकाल है। यदि इसमें वह संभल जाता है तो सफलता उसके कदम चूमती है।

भदोही के जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। केवल कड़ी मेहनत और लगन ही लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद कर सकती है।

जिला पंचायत सभागार में आर्ची जायसवाल को सम्मानित करते डीएम राजेंद्र प्रसाद

समारोह के लिए अभिभावकों और बच्चों का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था। पहले उनका पंजीकरण हुआ और उसके बाद अतिथियों के आने पर उनका सम्मान किया गया। मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।
विज्ञापन

सभी छात्र यह सम्मान पाकर काफी खुश नजर आए। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न इलाकों से आए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। उनके विचार सुनकर जिलाधिकारी गदगद हो गए। मेधावियों ने कहा कि कठिन आदर्शों को देखकर वे आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें