वाराणसी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत शिविर
- फोटो : अमर उजाला
राह चलते कोई हाथ या बाल पकड़ ले तो उस परिस्थिति का सामना कैसे करेंगी और बचाव कैसे करेंगी, इसे डेमो देकर बताया गया। सेल्फ डिफेंस की सबसे खास तकनीक यही है कि आप सामने वाले के कमजोर हिस्से पर वार करें। चेहरे में नाक पर, एड़ी से पैर के अंगूठे पर वार कर हमलावर को कमजोर किया जा सकता है। प्रशिक्षण देने वालों में शुभम यादव, जया उपाध्याय, रुचि उपाध्याय शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अमित कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलन से किया।