मंदिरों के प्रांगण नंदगांव और वृंदावन सरीखे हो गए। इनमें कान्हा और राधा की मनोहारी लीलाएं देख सब निहाल हुए। मौका था काशी के पांच मंदिरों में अमर उजाला और इको प्लस सीमेंट एंड स्टील की ओर से आयोजित कान्हा-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 9
janmashtmi
- फोटो : amar ujala
सोमवार को दो से आठ साल के बच्चों ने बाल लीला के साक्षात दर्शन कराए। किसी ने बांसुरी बजाई, किसी ने मटकी फोड़ी, किसी ने मक्खन बिखराया तो कई अपने रूप पर इतराया। बच्चों की प्रतिभा देखकर निर्णायक मंडल को विजेता चुनने के लिए खूब सोचना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 9
janmashtmi
- फोटो : amar ujala
शाम चार बजे से शहर के पांच अलग-अलग मंदिरों में आयोजित प्रतियोगिता के लिए राधा और कृष्ण के वेश में सजकर प्रतिभागी एक घंटा पहले ही परिवार संग आ गए। दिन भर हुई बारिश की फुहार के बाद भी प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ। इन बाल गोपालों की अद्भुत लीला दिखी।
4 of 9
janmashtmi
- फोटो : amar ujala
मां अपने कान्हा को मुकुट लगा रही थी और बच्चा हाथ से निकाल दे रहा था। राधा को मटकी पकड़ाई तो वह बार बार उसे दूसरे को थमाने के प्रयास में लगी रही। जब कैटवाक की बारी आई तो कुछ कान्हा और राधा रोते हुए अपने माता पिता को देखते रहे। निर्णायक मंडल ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने कान्हा और राधा को गोद में उठा लें।
विज्ञापन
5 of 9
janmashtmi
- फोटो : amar ujala
दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में आयोजित कान्हा राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में साक्षी सिंह को सर्वश्रेष्ठ कान्हा का प्रथम पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर कान्हा बूबना और तीसरे स्थान पर प्रथा पांडेय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक भरत सर्राफ, राधे गोविंद केजरीवाल, अनूप सर्राफ, अनोज डिडवानिया, राजेश अग्रवाल, राम बूबना, अनिल सिंह, संजीव जालान, सुरेश तुलस्यान रहे।
विज्ञापन
6 of 9
janmashtmi
- फोटो : amar ujala
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दक्षिणेश्वरी काली मंदिर भोजूबीर मथुरा, वृंदावन सरीखा नजर आया। रूप सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरव सिंह ने हासिल किया। पूरे श्याम रंग में इस कान्हा ने हर किसी का दिल जीत लिया था। वहीं दूसरा पुरस्कार कान्हा बने यशमीत पराशर और तीसरा पुरस्कार राधा बनीं वृद्धि गुप्ता को मिला। निर्णायक की भूमिका गायक प्रमोद वर्मा पन्नू व गायिका सुगंधा वर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
7 of 9
janmashtmi
- फोटो : amar ujala
द्वारिकाधीश मंदिर में महंत रामदासाचार्य के देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के लिए अशवारी, सुदामापुर, खोजवा, सोनारपुरा, गोदौलिया, शंकुलधारा पोखरा से मोहक रूप में आए बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कृष्ण का रुप धारण करने वाली नव्या सिंह को पहला स्थान मिला, जबकि राधा बनी वर्षा पटवा को दूसरा, कृष्ण बने शिवांश पटवा तीसरे स्थान पर रहे।
8 of 9
janmashtmi
- फोटो : amar ujala
चौखंभा स्थित श्री वल्लभ गीता श्रीकृष्ण भवन पुष्टिमार्गी हवेली (गीता भवन) में कान्हा-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में कान्हा और राधा के मोहक रूप में सज कर आए बच्चों ने सबका मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने आराध्य कृष्ण को प्रथम, प्रियांशी पौडवाल को द्वितीय और रोली पांडेय को तृतीय पुरस्कार दिया। निर्णायक मंडल में गोस्वामी उपेंद्र लालजी महोदय, संजय नागर, प्रदीप खंडेलवाल रहे।
लक्सा स्थित श्याम मंदिर में आयोजित किया गया। इसमें कुल 26 प्रतिभागियों ने रूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें पहला स्थान काश्वी बरनवाल, दूसरा स्थान अक्षिता और तीसरा पुरस्कार नमन यादव को दिया गया। जज के रूप में श्याम मंडल के मंत्री दीपक टोदी, मदन मोहन पोद्दार, शंकर टोदी, नीलम पोद्दार, चंदन टोदी, सुरेश तुलस्यान और मंदिर के संजय पुजारी उपस्थित रहे।