मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि कायाकल्प योजना की वजह से सभी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अन्य सभी सुविधाएं मिल रही है। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिले के आठ ब्लॉकों के शिक्षकों व बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत तैयार किए गए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई।
वहीं वार्षिक परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों सहित शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, नील रत्न पटेल, सीडीओ अभिषेक गोयल, एडी बेसिक अवध किशोर सिंह, रविंद्र सिंह, गोपेश यादव, रूपेश राय, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत सवा लाख बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव अभियान चलाकर बच्चों का प्रवेश कराएंगे, ताकि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। बताया कि मिशन प्रेरणा के जरिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के मामलों में बनारस अव्वल रहा है।