फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना टीकाकरण अभियान में बेटियां अव्वल, डर भूलकर उत्साह संग बढ़ा रहे कदम

Mon, 28 Mar 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में 15 से 17 वर्ष के 2.65 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान में 2,27,343 किशोर और किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
वाराणसी में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में किशोरों के टीकाकरण के अभियान में भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या अधिक है। अब तक 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को लगे टीके में 55 फीसदी लड़कियों ने टीका लगवाया है, जबकि लड़कों की संख्या 45 फीसदी है। 

विज्ञापन


जिले में 15 से 17 वर्ष के 2.65 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान में 2,27,343 किशोर और किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 1,25,039 किशोरियां, जबकि 1,02,304 किशोर टीका लगवा चुके हैं। इसके अलावा 16 मार्च से शुरू 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण अभियान में कुल 1.55 लाख को टीका लगाया जाना है।

कोरोना टीकाकरण को लेकर अब नहीं दिख रहा डर

आंकड़ों पर अगर गौर करें तो 12 से 14 आयु वर्ग में कुल 1910 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें लड़कियों की संख्या 1050 जबकि 860 लड़कों ने टीका लगवाया है।  कोरोना टीकाकरण को लेकर अब किशोर, किशोरियों के साथ ही बच्चों में भी किसी तरह का कोई डर नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर जागरूक किया ही जा रहा है। विद्यालयों में भी टीकाकरण को संक्रमण से बचाव के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होने का संदेश दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

टीके के बाद कोविड प्रोटोकॉल भी जान रहे बच्चे

वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि हर दिन सुबह 10 बजे से टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। यहां सुविधा के लिए लड़के, लड़कियों की अलग-अलग लाइन भी बनाई गई है। लाइन में लगकर लड़के, लड़की टीका पूरे उत्साह के साथ लगवा रहे हें। यहां उन्हें टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  किशोरों को टीकाकरण का जो लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा करने के लिए केंद्रों के साथ ही अन्य कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर लड़के, लड़कियों के साथ ही महिला, पुरुष का अलग काउंटर भी बनाया गया है। अगर किसी बच्चे को कोई डर जैसा लग रहा है, तो उसकी काउंसिलिंग भी कराई जा रही है।

किशोर बोले 
पहले टीकाकरण को लेकर मन में थोड़ा डर था, लेकिन जैसे ही टीका लगा, सब डर दूर हो गया है। दोस्तों को भी टीकाकरण के बारे में प्रेरित कर रही हूं।-अवनि कपूर, जगतगंज
घर में मुझे छोड़कर सभी को टीका लगा था। पहले टीकाकरण के फायदेे के बारे में जानकारी हासिल की फिर टीका लगवाया। मुझे कोई परेशानी नहीं है।-वैष्णवी गुप्ता, चंदुआ छित्तूपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें