अमर उजाला के 24 वर्ष का सफर पूरा होने पर पांच मई को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर काशी के चार घाटों दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, नए और पुराने अस्सी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। 24 बटुकों ने मां गंगा की आरती उतारकर विश्वशांति, सद्भाव और आपसी भाइचारे की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में पधारे गणमान्य ने अपने अनुभव साझा किए और शुभकामना दी।
बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की नगरी बनारस में अमर उजाला को 24 वर्ष के सफर की अनंत शुभकामनाएं। हम मां गंगा से यह प्रार्थना करते हैं कि सरोकारों की पत्रकारिता का यह सफर यूं ही अनवरत प्रवाहमान रहे। - किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज, गंगोत्री सेवा समिति
पत्रकारिता के क्षेत्र में जनसरोकारों को दमदारी के साथ रखने के लिए अमर उजाला की अलग पहचान है। इन 24 सालों में हर बार आम जनता ने इस बात को महसूस किया है। स्थापना के 24वें वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं। - सुशांत मिश्र, गंगा सेवा निधि
दुनिया के सबसे प्राचीन शहर बनारस में अमर उजाला ने पत्रकारिता के 24 साल पूरे कर लिए हैं। पत्रकारिता का यह सफर साल दर साल यूं ही आगे बढ़ता रहे। मां गंगा और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बना रहे। - पं. बलराम मिश्रा, गंगा सेवा समिति
अमर उजाला के 24वें साल के आयोजन के हम साक्षी बन रहे हैं। काशी के मन की बात को जन-जन तक पहुंचाने का काम अमर उजाला बखूबी निभा रहा है। 24 सालों की पत्रकारिता का यह सफर अनवरत प्रवाहमान रहे। - गोविंद शुक्ला, जान्हवी सेवा समिति
अमर उजाला को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्य, निष्पक्षता और विश्वसनीयता के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान अनुकरणीय है। भविष्य में भी आप समाज को प्रेरित और जागरूक करते रहें। - डॉ. दयाशंकर दयालु, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
24 साल की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को ढेर सारी बधाई। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों से लोगों को प्रेरणा मिलती है। हर खबर के साथ शहर के लोगों का विश्वास जीता है। - अशोक तिवारी, मेयर
अमर उजाला को 24 साल की शानदार यात्रा के लिए बधाई। सत्य और विश्वास का ये सफर यूं ही चलता रहे। अब तक आपकी खबरें समाज में जागरूकता और बदलाव का माध्यम बनी हैं। - मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर
अमर उजाला के स्थापना दिवस पर आयोजित गंगा आरती में पहुंचकर लोगों ने आध्यात्मिक अनुभव किया। गंगा की पवित्रता और शक्ति का अहसास किया। 24 साल की शानदार यात्रा की बधाई। - सरवणन टी, एडीसीपी काशी जोन