फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी दौरे पर आ रहे हैं जमैका के पीएम , प्रशासनिक तैयारी अंतिम दौर में, जा सकते हैं नमो घाट

Mon, 30 Sep 2024 05:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस का 2 अक्टूबर को वाराणसी आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार ये धार्मिक स्थलों पर जाएंगे और नौका विहार भी करेंगे। वाराणसी में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम रूप में हैं और जानकारी ये भी है कि नमो घाट भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस का 2 अक्टूबर को काशी दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बताया जा रहा है कि पीएम एंड्रयू होल्नेस काशी में कई विभिन्न स्थानों और मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए जायेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो  प्रधानमंत्री एंड्रयू  नमो घाट का दौरा भी कर सकते हैं। सोमवार को एलआईयू समेत अन्य जांच ऐजेंसियां नमो घाट का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान एलआईयू ने घाट के आसपास रहने वालों का ब्यौरा लिया। लोकल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एलआईयू) ने लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया।

घाट पर नाव खड़ी करने वाले नाविकों का नाम नोट किया। माना जा रहा है कि जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचेंगे और फिर मोटर बोट पर सवार होकर वह नौका विहार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि  इस संबंध में सोमवार दोपहर तक शासन स्तर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें