कोरोना से बचाव के लिए चला जागरूकता अभियान
कोरोना से बचाव के लिए नगर निगम ने जागरूकता अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर सिगरा से फल मंडी होते हुए चंदुआ सट्टी, इंग्लिशिया लाइन, मल्दहिया, लोहा मंडी, तेलिबाग, चौका घाट, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन तिराहा, अर्दली बाजार, भोजू वीर तिराहा, गिलट बाजार, शिवपुर बाइपास, सर्किट हाउस, कचहरी फल मंडी, नदेसर, चौका घाट, मरी माता मंदिर, मलदहिया होते हुए लहुराबीर, नई सड़क, गोदौलिया , मैदागिन, कबीर चौरा, लहूराबीर, चौका घाट, तेलीयाबाग तक जागरूक किया गया। लोगों को मास्क लगाने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।