टाउनहाल आवंटन की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गई है। नागरिकों ने टाउनहाल आवंटन में गड़बड़ी और लंबे समय से कब्जे की शिकायत डीएम विजय किरण आनंद से की थी। उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लिया है। कहाकि इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके सख्त रुख से नगर निगम और ठकेदारों के सिंडीकेट में हड़कंप मच गया है।
नागरिकों ने शिकायत की है कि गर्मी के दिन में स्कूल, कालेज बंद होने पर बच्चों के खेलने का स्थान है। बुजुर्गों के बैठने और सुबह शाम घूमने और टहलने के लिए जगह थी। लेकिन कई वर्षों से लगातार एक ही व्यक्ति का कब्जा चला आ रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह लंबा खेल चल रहा है और लाखों रुपये राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। टाउन हाल का सामन्य का आवंटन कराकर उसका व्यवसायिक इस्तेमाल धड़ल्ले से होता है। वहां वाहन स्टैंड बंद हो गया था लेकिन कुछ महीने बाद फिर से नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से चालू हो गया। नागरिकों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।