सिर्फ अमूल के काउंटर से मिलेगा मंदिर का महाप्रसादम
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों को फिर से लड्डू मिलेगा। मंदिर न्यास ने लड्डू की बिक्री पर लगी रोक हटा ली है। शुक्रवार की रात जारी आदेश के बाद मंदिर में लड्डू की बिक्री शुरू हो गई। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह केवल मिष्ठान के रूप में ही बिकेगा।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से तंदुल महाप्रसादम शुरू करने के बाद समूह की ओर से तैयार होने वाले लड्डू-पेड़ा के प्रसाद को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था। महालक्ष्मी ट्रेडर्स और बेला पापड़ स्वयं सहायता समूह को 10 अक्तूबर को आदेश जारी करके लड्डू बेचने से रोक दिया गया। इसको लेकर विरोध शुरू होने के बाद मंदिर न्यास ने फिर से इनकी बिक्री शुरू करा दी है। ब्यूरो