फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुष्कर्म का आरोप लगा जमीन विवाद में फंसाने का आरोप, पुरुष और महिलाओं ने थाने पर किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2026 09:55 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों के पक्ष में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में युवकों को दुष्कर्म के मामले में फंसाया गया है। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं व पुरुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिए गए तीन युवकों के पक्ष में मंगलवार को पुरुष और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं का आरोप रहा कि जमीन के विवाद में तीनों युवकों पर फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। 

विज्ञापन


किशोरी और परिजनों ने जमीन विवाद में फर्जी आरोप लगाया है। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। उधर, किशोरी का मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज किया गया। शंकरपुर निवासी आरोपी के परिजनों ने पुलिस उपायुक्त से प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

रविवार रात पुलिस ने परिवार के सदस्य को उठाया। अन्य एक आरोपी युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण परिवार का नाम इस मामले में जोड़ दिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। गांव में माहौल तल्ख बना हुआ है। एक पक्ष आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगा रहा है। 

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुआ है। दो को गिरफ्तार किया गया है। बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें