फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शीतला घाट पर डूबने से किशोर की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के मदरवा में शीलता घाट पर मंगलवार सुबह गंगा में डूबने से विवेक कुमार (10) की मौत हो गई। दूसरे साथी सिराज (12) को मल्लाहों ने डूबने से बचाया। पुलिस ने सिराज को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी विवेक कुमार और मुरारी चौक निवासी सिराज दोस्त थे। सुबह दोनों मदरवा में शीलता घाट पर नहाने पहुंच गए। इस बीच गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लग गए। यह देख किनारे मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगाई। इस बीच सिराज को डूबते समय बचाया, तब तक विवेक गंगा में समा गया। लंका पुलिस पहुंची तो सिराज को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि विवेक के पिता विनोद राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। सिराज का उपचार चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें