फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व सांसद के पौत्र पर अपहरण कर युवक को पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Nov 2020 08:41 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ में पूर्व सांसद के पौत्र पर युवक को अपहृत कर पेड़ से बांध कर पीटने का आरोप लगा है। युवक के पिता की तहरीर पर पूर्व सांसद के पौत्र समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कई थानों की पुलिस फोर्स ने पहुंच कर अपहृत कर पीटे जा रहे युवक को छुड़ाया। मामले को लेकर काफी हंगामे की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी सुरेश यादव के 2 ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई थी। बैट्री चोरी का आरोप सुरेश ने गांव के ही शिवम पांडेय पर लगाया। सुरेश अपने साथी रमेश यादव, दिनेश यादव के साथ शिवम पांडेय को उसके घर से ही अपहृत कर लिए। इसके बाद उसे अपने घर लाकर पेड़ से बांध कर पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

शिवम के पिता ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान पूर्व सांसद रमाकांत यादव का पौत्र व वर्तमान ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव का पुत्र टाइगर भी वहां पहुंच गया। पुलिस कर्मी शिवम को छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे।

आरोप है कि पूर्व सांसद का पौत्र पुलिस से ही भिड़ गया। मामला गंभीर होता देख सूचना आलाधिकारियों को भी दी गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण के साथ ही चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस शिवम को छुड़ा कर थाने ले आई। शिवम के पिता जितेंद्र पांडेय ने पूर्व सांसद पौत्र टाइगर, सुरेश, दिनेश व रमेश के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बैटरी चोरी के आरोप में युवक को घर से उठा कर लाया गया था और पेड़ से बांध कर पिटाई की जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर युवक को छुड़ाया। पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में पूर्व सांसद का पौत्र भी शामिल है। - सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें