फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा भारी, पुलिस ने 14 युवकों को हिरासत में लिया

Tue, 17 Mar 2026 11:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। इफ्तारी में चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
गंगा में नाव पर इफ्तारी में नॉनवेज खाने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी कर चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में 14 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने तहरीर में आरोप लगाया था कि मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाई और बचा हुआ हिस्सा गंगा में फेंक दिया। इस कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 

तहरीर के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है। उनका आरोप है कि इस घटना से आम जनमानस में आक्रोश है। ये जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने की मंशा से किया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में ट्रैफिक जाम: एक घंटे तक चौक रहा चोक, गलियों में घुटन; भीड़ को नियंत्रित करने में हांफ गई पुलिस
विज्ञापन


इसके अलावा उक्त नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और लाइसेंस को निरस्त किया गया। भविष्य में घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में 14 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें