Varanasi News: बीएचयू प्रशासन ने प्रोफेसर ओमशंकर के खिलाफ जांच शुरू कराई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी बनाया गया है।
बीएचयू प्रशासन ने हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर के खिलाफ जांच शुरू कराई है। 7 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश पहले से चल रही एक अन्य समिति के भी जांच अधिकारी हैं।
विज्ञापन
यह जांच पहले विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ आचार्य की ओर से की जा रही थी लेकिन उनके प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण अब नए जांच अधिकारी की नियुक्ति की गई है। बीएचयू प्रशासन ने प्रोफेसर ओमशंकर पर नियम विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि प्रोफेसर ओमशंकर आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। इसकी जांच चल रही है।
प्रो. ओमशंकर से अपेक्षा की है कि वह अपने विरुद्ध जारी जांच में सहयोग करते हुए समिति के समक्ष अपना पक्ष रखें। प्रो. ओमशंकर नियम विरुद्ध गतिविधियों और विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पंहुचाने के मामले में 5 मार्च 2014 से 26 अगस्त 2015 तक निलंबित रहे थे।