फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में हुई मरीजों के मौत मामले में सर्वदलीय नेताओं ने निकाला न्याय मार्च

Mon, 11 Sep 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रशासन ने जब रोका तब सड़क पर बैठे नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में बीते छह और सात जून को हुई मरीजों की मौत के मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को सर्वदलीय न्याय मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


बीएचयू के पूर्व छात्रनेता भुवनेश्वर द्विवेदी के आह्वान पर बीएचयू गेट से पीएम के संसदीय कार्यालय तक निकाले गए मार्च में कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी, बसपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आदि दलों के नेता शामिल हुए।

उधर, संसदीय कार्यालय तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने नेताओं को पद्मश्री चौराहे पर रोक लिया और यहां आकर एसीएम ने उनका ज्ञापन लिया। 
दिन में 11 बजे से प्रस्तावित न्याय मार्च के लिए सुबह नौ बजे से ही सभी दलों के नेता जुटने लगे।

हाथ में तख्तियां, बैनर लिए नेता-कार्यकर्ता घटना को ‘गैस कांड’ की संज्ञा देते हुए इसकी जांच कराने और मरीजों की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश, पूर्व सांसद चंदौली रामकिशुन यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक अजय राय, राजकुमार जायसवाल, बसपा के सुभाष सोनकर, आप के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह आदि ने कहा कि घटना को तीन महीने हो गए लेकिन अब तक कार्रवाई तो दूर जांच रिपोर्ट भी नहीं आई। वक्ताओं ने सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें