पुलिस आयुक्त ने कहा कि बजरडीहा और रोडवेज के नए थानों की जमीन जल्द ही फाइनल करते हुए कार्यवाही तेज की जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। आगामी सावन, बकरीद त्योहार को लेकर मातहतों को विशेष दिशा-निर्देश दिया कि सभी अंडर ट्रांसफर कर्मियों को हर हाल में कार्यमुक्त करें। सभी सहायक पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया कि हर हाल में रविवार तक दंगा रोधी उपकरण का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट भेजें।
काशी जोन के तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह को मदनपुरा चौकी से स्थानांतरित करते हुए ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज, आदमपुर थाना के उप निरीक्षक वसीम उल्लाह खान को मदनपुरा चौकी इंचार्ज और ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज कृष्ण मोहन पासवान को लंका थाने पर तैनात किया गया।