मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के अंतिम दिन सीनियर कैटगरी में मामा यूपी की टीम विजेता, दूसरे नंबर पर वेस्ट बंगाल और तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की टीम रही।
बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड पर आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की सब सीनियर ट्रॉफी पर मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स (मामा) यूपी ने कब्जा जमाया। जबकि सब जूनियर में यूनिक एकेडमी विजेता बनी। इस दौरान मुख्य अतिथि बीएचयू आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने विजेताओं को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन
मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को सीनियर कैटगरी में मामा यूपी की टीम विजेता, दूसरे नंबर पर वेस्ट बंगाल और तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की टीम रही। वहीं, सब जूनियर कैटेगरी में रोचक मुकाबला रहा। इसमें यूनिक एकेडमी विजेता, दूसरे नंबर पर सनबीम वरुणा और तीसरे स्थान पर सारनाथ सनबीम की टीम रहीं।
ओपन चैंपियनशिप में प्रिंस कुमार झा ने गोल्ड मेडल जीता। दो दिन की चैंपियनशिप में यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत 15 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मामा के संस्थापक सेंसई किसलय मानव ने कहा कि चैंपियनशिप में 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इसमें 700 लड़कियां थीं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता पिछले आठ साल से अमर उजाला के सहयोग से लगातार करते आ रहे हैं। मामा आज के समय में देश के नौ राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
आयोजन में शामिल रहे ये लोग
बीएचयू के ऑडिटोरियम हॉल में अमर उजाला द्वारा मानव एकेडमी को सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
सेंसई किसलय मानव ने बीएचयू आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. कविता मीना, डॉ. एसके भाटिया, तारक नाथ, सुधा श्रीवास्तव, कृष्णकांत त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, रामचंद्र पाल, आरएम भाटिया, प्रकाश, रमन श्रीवास्तव, प्रदीप राय आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में ज्योति सिंह, मिथुन कन्नौजिया, माया पटेल, महेश गुप्ता, कुंजन मौर्य, खुश्बू, कामिनी सिंह, आदर्श शुक्ला आदि का सहयोग रहा।
कराटे प्रतियोगिता के अंडर-10 आयु वर्ग के 35 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता हू। पढ़ाई के साथ कराटे अभ्यास पर करीब तीन घंटे समय व्यतीत करते हैं-अनुराग यादव। आत्मरक्षा के लिए कराटे सिखना शुरू किया लेकिन अब यह मेरा पैशन बन गया है। बीएचयू में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतना गर्व की बात है-अमन शर्मा।