फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 09:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मातेश्वरी क्लब बावन बीघा के द्वारा आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में शिरकत करते खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कालेज बावन बीघा के प्रांगण में मातेश्वरी क्लब के द्वारा 15 दिसम्बर स्वर्गीय शिव कुमार सिंह मेमोरियल प्राइज मनी इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया  । इस प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 8 टीमें भाग लिया । प्रतियोगिता का आज उद्घाटन हरहुआ ब्लॉक  प्रमुख विनोद उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच लीग मैच में उत्तर प्रदेश ए और यूवा एकता कबड्डी एकादमी लखावटी बुलन्दशहर से हुआ । उत्तर प्रदेश ए टीम 40-37 अंकों से जीत हासिल की । उत्तर प्रदेश ए टीम से अर्जुन देशवाल एशियन गोल्ड मेडलिस्ट ,प्रो कबड्डी स्टार विनय तेवतिया एवं साहुल कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।

लखावटी टीम से विशाल कुमार का खेल सराहनीय रहा। दूसरे मैच में जे डी एकादमी नोएडा ने मेरठ को  42-33 के अंकों से पराजित किया। तीसरे मैच में  बी के अकादमी मेरठ ने  उत्तर प्रदेश बी   को 39-23 के अंकों से पराजित किया। चौथे मैच में  वाराणसी  ने के एस एस नैन अकादमी बागपत  को 42-30 के अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन


पांचवें मैच में उत्तर प्रदेश ए ने मेरठ को 45-39 से पराजित किया। छटे मैच में जे डी एकादमी नोएडा ने यूवा एकता कबड्डी एकादमी को 39-24 के अंकों से पराजित किया। सातवे मैच में के एस एस नैन अकादमी ने उत्तर प्रदेश बी को 31-22 के अंकों से पराजित किया। कल मैच सुबह 9:00 बजे से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें