फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : जाल्हूपुर में जांच टीम की दस्तक, सीडीओ के निर्देश पर हुई जांच, मौके पर नहीं मिला हाईमास्ट

Sat, 15 Feb 2025 09:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गांव में विकास कार्य की अनियमितता की शिकायत पर सीडीओ का निर्देश मिला और जांच टीम ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद सीडीओं ने जांच टीम गठित की थी।
 
विज्ञापन
गांव में पूछताछ करती जांच टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरईगांव  मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देश पर शनिवार को विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जाल्हूपुर में चल रहे विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुचीं तीन सदस्यीय टीम

विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रवीण कुमार, अल्पसंख्यक विभाग से उमाशंकर सिंह,जेई अशोक यादव ने हाईमास्ट, भूमिगत सीवर, इंटरलॉकिंग इत्यादि का स्थलीय निरीक्षण किया।

शिकायत कर्ता ग्राम पंचायत सदस्य सूबेदार यादव के दरवाजे के पास हाईमास्ट के नाम पर भुगतान किया गया है। लेकिन मौके पर हाईमास्ट,नहीं पाया गया।इसके अलावा भूमिगत पाइप लाइन का लेवल व मिट्टी का समतलीकरण इत्यादि अधूरा पाया गया।इस बाबत अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत के अनुसार बिंदुवार स्थलीय जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव कमलेश प्रसाद गोंड से समस्त कार्यो की पत्रावली मांगी गई है।पत्रावली से मिलान के बाद मुख्य विकास अधिकारी महोदय को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें