फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वायु सैनिक कैंप के लिए चुने जाएंगे 38 सबसे अच्छे कैडेट, BHU में प्रदेशभर के कैडेट्स का होगा जमावड़ा

Mon, 03 Jun 2024 05:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बंगलूरू में होने वाले ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप के लिए 38 सबसे अच्छे एनसीसी कैडेट्स चुने जाएंगे। इसके लिए बीएचयू में 180 कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बीएचयू में एनसीसी के कैडेट। - फोटो : बीएचयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर-अक्तूबर में बंगलूरू में होने वाले एनसीसी के ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप की तैयारी तेज हो गई है। राष्ट्रीय स्तर की इस स्पर्धा का टिकट हासिल करने के लिए इंटर ग्रुप कंपटीशन (आईजीसी) का चैनल तोड़ना सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती है। इसके लिए बीएचयू स्थित 7 यूपी एयर एनसीसी स्क्वॉड्रन के 180 कैडेट्स को कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


अगस्त में बीएचयू में आयोजित होने वाले आईजीसी में प्रदेश की सभी चार यूनिट के 25-25 कैडेट भाग लेंगे। इनमें से सबसे अच्छे 38 सबसे अच्छे कैडेट को चुनकर ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप के लिए बंगलूरू भेजा जाएगा। ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप में देशभर के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों से कैडेट भाग लेते हैं। इस दौरान परेड से लेकर डि्रल, फायरिंग, टेंट पिचिंग, फ्लाइंग, एयरो मॉडलिंग और हेल्थ एंड हाइजीन की कसौटी पर उन्हें परखा जाता है। इसमें सबसे अच्छे कैडेटों को चुनकर पुरस्कृत किया जाता है।

विज्ञापन

कैंप में यूपी निदेशालय की चार यूनिटों 1- यूपी एयर स्क्वाड्रन आगरा, 3- यूपी एयर स्क्वॉड्रन कानपुर, 5- यूपी एयर स्क्वॉड्रन लखनऊ और 7- यूपी एयर एनसीसी स्क्वॉड्रन वाराणसी के 25-25 कैडेट्स को आईजीसी के लिए चुना जाएगा। चारों यूनिटों के बीच इंटर ग्रुप कंपटीशन बीएचयू में होगा। इस दौरान 100 में से 48 कैडेट्स का चयन किया जाएगा। 

आईजीसी के लगभग 10 दिन बाद प्री वायु सैनिक कैंप में चुने गए कैडेट्स का फिर टेस्ट लेकर 10 कैडेट्स की छंटनी की जाएगी। बचे हुए 38 कैडेट्स ऑल इंडिया कैंप के लिए बंगलूरू जाएंगे, जो राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। 7 यूपी एयर एनसीसी स्क्वॉड्रन के ग्रुप कैप्टन नीरज अंबा ने बताया कि आईजीसी की तैयारी जोरशोर से चल रही है। कैडेट्स को फ्लाइंग, एयरो मॉडलिंग और टेंट पिचिंग समेत अन्य सभी तरह के प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें