फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूमरखोह के जंगल में विस्फोटक मिलने पर अलर्ट ; एसपी ने सीआरपी, पीएसी के साथ की कांबिंग

Tue, 16 Jun 2020 09:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
जिले के बिहार बार्डर पर नक्सल प्रभावित इलाके के जंगल में कांबिंग करते एसपी आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की सीमा से 500 मीटर दूर बिहार राज्य के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के डूमरखोह के जंगल के रास्ते में नक्सलियों द्वारा बम लगाए जाने की घटना का खुलासा होने पर पुलिस अलर्ट है। मंगलवार को पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ जवानों ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के अगुवाई में बार्डर के गांवों में सघन कांबिंग किया।

विज्ञापन


एसपी के अगुवाई में विभिन्न थानों की पुलिस ने झारखंड और बिहार की सीमा से सटे गांवों में सघन कांबिंग किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव और सीओ सदर अभिनव यादव ने सुबह करीब दस बजे पनौरा चौकी से खोड़ैला गौ घाट उतरकर बसुहारी में कांबिंग किया। फिर पोखरिया चौकी पर पहुंचे। यहां उन्होंने चौकी का निरीक्षण किया और सिपाहियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

नक्सल मूवमेंट के बारे में पूछताछ की। कांबिंग के दौरान एसपी ने राहगीरों व चरवाहों से नक्सल मूवमेंट की जानकारी ली। ग्रामीणो से डूमरखोह के जंगल में विस्फोटक पदार्थ पाये जाने के बारे में भी जानकारी ली। एसपी ने बसुहारी गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुना। 

उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि यदि गांव में या आसपास के इलाकों में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसे अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा का एहसास कराया और अमन चैन भाई चारे के साथ लोगों को जीवन यापन करने की सलाह दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें