फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर अलर्ट, बाहर से आए यात्रियों की होगी जांच

Sat, 25 Jan 2020 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
विज्ञापन

चीन में फैला कोरोना वायरस अब विदेशों में पैर पसार रहा है। इसको लेकर भारत में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है, साथ ही एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी में गुरुवार से ही लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क बनाने के साथ बड़ागांव पीएचसी प्रभारी को आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस का खौफ अब उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे रहा है। केरल और मुंबई में इस समय देश के कुछ हिस्सों में इस वायरस से संक्रमित लोग पाए जाने वाले की रिपोर्ट है। कोरोना वायरस को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। विदेश से आने वाली फ्लाइट के यात्रियों को पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम की स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ेगा, उसके बाद ही वह एयरपोर्ट से बाहर जा सकेंगे।

एयरपोर्ट पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर मोहम्मद द्वारा एक मेडिकल टीम गठित की गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर एक हेल्प डेस्क और आइसोलेशन रूम बनाया गया है, जिसमें कोई भी बाहरी(विदेश से) पैसेंजर जो फ्लाइट के जरिए आ रहे हैं, सब की स्क्रीनिंग हो रही है। स्क्रीनिंग के बाद अगर किसी में कोई भी संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं तो उनको आइसोलेट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर स्वास्थ विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट है। इस वायरस का असर चीन में सबसे ज्यादा है। इसको लेकर चीन से आने वाले यात्रियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। अगर किसी भी यात्री या क्रू मेंबर में कोई भी लक्षण पाए जाते हैं, तो उनको तुरंत आइसोलेट करके ट्रीटमेंट किया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि वह किसी और के संपर्क में ना आए। साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने भी आश्वासन दिया कि अगर लेबोरेटरी टेस्ट में कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से ग्रषित पाया जाता है तो इसका इलाज है।

उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर प्रारंभिक स्तर पर ही यह पता चल जाता है तो दिक्कत की कोई बात नहीं है। इसका सौ प्रतिशत इलाज है। उन्होंने कहा कि समय रहते इसका इलाज हो जाने से कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें