फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा क्रूज के कर्मियों ने पर्यटकों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ‘अतिथि देवो भव:’ का संदेश पूरे विश्व को देने वाली काशी में रविवार सुबह देश-विदेश से आए पर्यटकों को कड़वा अनुभव मिला। हफ्तों पहले अलकनंदा क्रूज में कराई गई बुकिंग को संचालन से चंद मिनट पहले निरस्त कर दिया गया। विरोध करने पर कर्मचारियों ने सैलानियों से दुर्व्यवहार और मारपीट की। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान क्रूज पर पथराव भी हुआ।
विज्ञापन

बंगलौर के सैलानी लंका थाने में इसकी शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने घटना की तहरीर दी है। उधर, क्रूज के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि बाढ़ के चलते संचालन निरस्त किया गया। अगली सूचना तक संचालन ठप रहेगा। पथराव से पहले ही क्रूज को बीच गंगा में ले जाया जा चुका था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, सैलानियों का कहना है कि एक सप्ताह पहले बुकिंग कराई थी। रविदास घाट पहुंचने पर कैंसिलेशन का हवाला देकर क्रूज प्रबंधन ने उन्हें लौटने के लिए कहा। विरोध पर क्रूज कर्मचारियों ने अभद्रता और मारपीट की। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया।
चेन्नई के रहने वाले विनीत मंडल और कमच्छा के रहने वाले माधव प्रसाद भी 16 लोगों के साथ घूमने पहुंचे थे। उन्होंने मंगलवार को ही 14,700 में 16 सीटें बुक कराई थीं। उन्होंने कहा कि कैंसिलेशन की कोई सूचना नहीं दी गई। घाट पर पहुंचने पर बताया गया कि क्रूज नहीं चलेगा। चेन्नई के विनीत मंडल ने कहा कि वे इसकी शिकायत प्रधानमंत्री को ट्वीट के माध्यम से करेंगे। दिल्ली से आए परिवार से भी अलकनंदा पर तैनात कर्मचारी ने दुर्व्यवहार किया, लेकिन वह बिना शिकायत के लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें