कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते वाराणसी के परिवहन विभाग ने चार अप्रैल तक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पर ही रोक लगा दी है। 21 मार्च से चार अप्रैल तक ऑनलाइन कोई भी आवेदन नहीं स्वीकार होंगे। इसमें लर्निंग और स्थाई लाइसेंस बनने की पूरी प्रक्रिया स्थगित रहेगी।
एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के जरिये 21 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक के टाइम स्लॉट को स्थगित किया गया है। इस समयावधि के आवेदन 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच रिशेड्यूल किया गया है। मोबाइल पर इसकी सूचना भेजी गई है। 30 अप्रैल से पहले समाप्त होने वाले लर्निंग लाइसेंस के आवेदन स्वीकार होंगे।