फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: सराफा बाजार में बरसी लक्ष्मी, काशी में 350 करोड़ का हुआ कारोबार; छोटे-बड़े शोरूमों में रही भीड़

Thu, 01 May 2025 05:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अक्षय तृतीया को लेकर वाराणसी के छोटे-बड़े सभी शोरूम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोने-चांदी सहित वाहनों की भी जमकर खरीदारी हुई। इस बीच, 10 लाख की बजट वाली कार की बिक्री सबसे अधिक रही। 
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में लक्ष्मी की कृपा बरसी। बुधवार की सुबह 10 बजे के बाद से देर शाम तक सराफा बाजार दमकता रहा। छोटे-बड़े दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सोना, हीरा और चांदी के साथ ही कुंदन आभूषणों की बिक्री हुई। हालांकि भाव में तेजी के चलते इस बार सोने की बिक्री पिछले साल की अपेक्षा कम हुई। 

विज्ञापन


हल्के वजन के सोने के आभूषण पर महिलाओं और युवतियों का अधिक जोर रहा। वैवाहिक लग्न की तैयारियों में जुटे लोगों ने अधिक खरीदारी की। ऑफर और छूट का लाभ उठाया। सराफा कारोबारियों के अनुसार 350 करोड़ का सराफा कारोबार हुआ।

शहर के सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, गोदौलिया, भेलूपुर, अर्दली बाजार, शिवपुर, चौक आदि क्षेत्रों के छोटे-बड़े दुकानों पर महिलाओं, युवतियों की भीड़ सुबह से लगी तो फिर शाम तक बनी रही। मनपसंद आभूषणों की खरीदारी की। भाव में तेजी होने के कारण 22 कैरेट की बजाय 18 कैरेट के आभूषणों की बिक्री ज्यादा हुई। 
विज्ञापन


अधिकतर ग्राहकों ने पूर्व में ही आर्डर पर हल्के वजन के आभूषणों की बुकिंग कराई थी, उन्होंने शुभ घड़ी में सोने की डिलिवरी ली। सोने के हार, अंगूठी, चेन, नथिया, झुमका, मंगलसूत्र, नोज पिन, चांदी का सिक्का, पायल आदि आभूषणों की बिक्री हुई। हरे कृष्ण ज्वेलर्स, नवरतन ज्वेलर्स, धनश्री ज्वेलर्स, कन्हैया स्वर्णकला केंद्र में महिलाओं ने मनपसंद आभूषणों की खरीदारी की।

विज्ञापन

सोने में निवेशकों की संख्या भी बढ़ी
सराफा कारोबारियों ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में तेजी को देखते हुए लोगों ने सोने में निवेश भी किया। लोगों को लगा कि आगे भाव बढ़ेगा तो रिटर्न अच्छा मिलेगा।

300 कार और 1000 दोपहिया वाहनों की हुई बिक्री
एजीआर ऑटोमोबाइल्स के एमडी और वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ऑटोमोबाइल्स सेक्टर ने खूब रफ्तार भरी। शहर के 12 से 13 शोरूमों पर लगभग 300 कार की बिक्री हुई। वहीं, 1000 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। चार पहिया में सबसे अधिक मांग सीएनजी वाहनों की रही। 10 लाख की बजट वाली कार की बिक्री सबसे अधिक रही। 

छोटी गाड़ियां बिक्री में अव्वल हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर कार की डिलिवरी लेने के लिए लोगों ने दो से तीन माह पूर्व बुकिंग करा रखी थी। उदय बजाज के अधिष्ठाता यूआर सिंह ने बताया कि वैवाहिक सीजन को देखते हुए उपहार के लिए दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। आसान फायनेंस सुविधा के चलते गाड़ियों की बिक्री अधिक हुईं।

रियल इस्टेट में 200 करोड़ का कारोबार
क्रेडाई पूर्वांचल के चेयरमैन आकाशदीप ने बताया कि अक्षय तृतीया पर लगभग 200 करोड़ का रियल इस्टेट में कारोबार हुआ। 200 के आसपास फ्लैट की बिक्री हुई। थ्री बीएचके फ्लैट की बिक्री 70 फीसदी रही। 45 से 65 लाख सेग्मेंट में फ्लैट की बिक्री अधिक हुई है। हरहुआ रिंग रोड किनारे, सिगरा, महमूरगंज, बाबतपुर एयरपोर्ट रोड, शिवपुर, रामनगर और सारनाथ क्षेत्रों में लोग फ्लैट और प्लाट खरीदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें