फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: औसत से 4.8 डिग्री कम हुआ तापमान, वाराणसी में तीन दिन राहत के आसार; जानें अपडेट

Thu, 01 May 2025 04:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Weather News: वाराणसी के माैसम में बदलाव जारी है। कुछ दिनों से हल्की ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिरा हुआ है। गर्मी से लोगों को राहत मिल चुकी है। वहीं, माैसम वैज्ञानिकों ने कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
वाराणसी में बिगड़ सकता है माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather Today: सुबह-शाम तेज हवाओं के चलने और दिन में बादलों की आवाजाही की वजह से मौसम का मिजाज सही हो गया है। बुधवार को सुबह थोड़े बादल जरूर दिखे, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकली लेकिन हवा चलने की वजह से उसका असर कम रहा। 

विज्ञापन


इस वजह से अधिकतम तापमान भी औसत से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। मौसम विभाग ने तीन दिन तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं।

पिछले सप्ताह तीखी धूप होने के साथ ही तापमान भी बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। इस वजह से लोग गर्मी से परेशान हो गए थे। इस सप्ताह की शुरुआत से ही मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोग राहत महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


तीन दिन से दिन में धूप का असर कम होने के साथ ही हवा भी तेज चल रही है। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहा। दिन की तरह ही रात में भी अन्य दिनों की तुलना में गर्मी भी कम रही। हालांकि पिछले दो दिन की तुलना में बुधवार को हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी रही।

बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 4.8 कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार तक ऐसे ही मौसम के बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन

चार दिन का तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
30 अप्रैल 35.6 24.0
29 अप्रैल 36.0 24.0
28 अप्रैल 37.0 24.2
27 अप्रैल 41.7 24.0
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें