फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Tritiya 2025: सुहाग की रक्षा के लिए महिलाएं अक्षय तृतीया तक करेंगी गौरी का शृंगार और पूजा

Thu, 24 Apr 2025 05:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Akshay Tritiya 2025 : मराठी समाज में चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया से वैशाख शुक्ल तृतीया यानी अक्षय तृतीया तक एक माह तक चैत्र गौरी पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ होता है। सुहागिन विविध नैवेद्य के साथ विशेषकर हल्दी-कुमकुम पूजा करती हैं। 
विज्ञापन
अक्षय तृतीया - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी समाज की महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और सुख-समृद्धि के लिए अक्षय तृतीया तक मां गौरी का शृंगार कर पूजा करेंगी। वह नवरात्र के तीसरे दिन से ही रोज अपने घरों में पालने पर मां गौरी को विराजमान कराकर उनका शृंगार करती हैं। मां की हल्दी-कुमकुम आदि नैवेद्य अर्पित कर पूजा करती हैं। 

विज्ञापन


मराठी समाज में चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया से वैशाख शुक्ल तृतीया यानी अक्षय तृतीया तक एक माह तक चैत्र गौरी पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ होता है। सुहागिन विविध नैवेद्य के साथ विशेषकर हल्दी-कुमकुम पूजा करती हैं। श्रीकाशी महाराष्ट्र सेवा समिति के ट्रस्टी संतोष सोलापुरकर ने बताया कि महाराष्ट्र में खासकर सुहागिन का यह त्योहार है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime News: दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन यानी चैत्र शुक्लपक्ष की तृतीया को गौरी की पूजाकर उन्हें झूले में बैठाती हैं और प्रतिदिन उनकी पूजा करती हैं। मां गौरी को दाल, करंजी (गुझिया), चने, बतासे, शरबत, फल आदि नैवेद्य अर्पित कर पूजन अर्चन करते हैं। एक माह तक मां की पूजा करती हैं और अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करती हैं।

इसे भी पढ़ें; MGKVP: काशी विद्यापीठ में बीकॉम में 60, बीए में बढ़ेंगी 50% सीटें, प्रवेश समिति की बैठक में फैसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें