बॉलीवुड के एक्शन कुमार यानी अक्षय कुमार ने बुधवार शाम ट्वीट कर वाराणसी की यादों को ताजा किया है। उनकी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग यहां हुई थी।
अक्षय कुमार पहली बार वाराणसी आए थे। फिल्म जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के लिए बनारस आये मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार पूरे बनारसी रंग में रंग चुके थे।
इस दौरान उन्होंने जो यहां पर वक्त गुजारे और मस्ती की उससे जुड़ा एक वीडियो अपने ट्विटर पेज पर शेयर भी किया है। अक्षय ने इस वीडियो में वाराणसी को काफी शानदार और यादगार जगह बताया है।
Banaras was definitely the highlight of #JollyLLB2's shoot 4 me-1st visit,dip in the holy Ganga,couldn't get better! https://t.co/1Aeo1WAq76— Akshay Kumar (@akshaykumar) 18 January 2017
जॉली एलएलबी-2 मे अक्षय एक वकील का किरदार निभाते नजर आएंगे। गतवर्ष सितंबर माह में उन्होंने यहां गंगा के घाटों पर शूटिंग की थी।
सितंबर में गंगा का बहाव काफी तेज था वाबजूद इसके उन्होंने गंगा में तैरकर शूटिंग की थी।
फिल्म डायरेक्टर के कहने के बाद भी उन्होंने डुप्लीकेट का सहारा नहीं लिया था।
फिल्म की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे अक्षय ने नाव पर से बीच गंगा में पतंग उड़ाने का आनंद भी उठाया था।