फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स और नीट में तीसरी रैंक पाने वाले अक्षत बोले- सपना पूरा हुआ

Thu, 13 Jun 2019 04:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अक्षत कौशिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से एमबीबीएस में दाखिले के लिए कराई गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार देर शाम जारी किया गया। परीक्षा में नीट में ऑल इंडिया तीसरी रैंक पाने वाले जिले के अक्षत कौशिक ने ही एम्स परीक्षा में भी तीसरी रैंक हासिल की है। इसके अलावा सनबीम भगवानपुर से इंटर करने वाले शुभम मौर्य को ओबीसी में ऑल इंडिया चौथी रैंक मिली है।

विज्ञापन


ककरमत्ता स्थित पापुलर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ एके कौशिक के सुपुत्र अक्षत ने बताया कि परीक्षा में 100 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया तीसरी रैंक और यूपी में पहला स्थान है। अक्षत ने बताया कि एम्स में दाखिला लेने का जो सपना था, अब पूरा हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में बारहवीं की परीक्षा 96.4 प्रतिशत अंक से पास करने वाला अक्षत आगे चलकर इंड्रोक्राइनोलॉजिस्ट बना चाहता है।

इसके अलावा सनबीम भगवानपुर से बारहवीं परीक्षा पास करने वाले शुभम मौर्य ने ओबीसी में ऑल इंडिया चौथी और सामान्य में 31वीं रैंक हासिल किया है। मऊ जिले के चकरा रोड निवासी किसान सुदामा प्रसाद मौर्य के बेटे शुभम मौर्य ने सनबीम भगवानपुर से 91.4 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं परीक्षा पास की है। एम्स में प्रवेश परीक्षा के लिए 30 नवंबर 2018 को पंजीकरण शुरू हुआ था और परीक्षा 25-26 मई को कराई गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें