फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संकटमोचन के महंत के आवास पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जताया शोक

Thu, 08 Feb 2024 02:21 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अखिलेश यादव निजी विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद भदैनी स्थित संकटमोचन के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र की मां को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर एयरपोर्ट से अखिलेश यादव संकटमोचन मंदिर के महंत की माता के निधन पर शोक जताने तुलसीघाट पहुंचे। यहां महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र और डा. वीएन मिश्र ने उनकी अगवानी की। माताजी को श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश यादव ने तुलसी घाट स्थित हनुमान जी का दर्शन किया।

विज्ञापन


इसके बाद वे ब्रहमानंद कालोनी स्थित पूर्व विधायक पूनम सोनकर के यहां वैवाहिक समारोह में पहुंचे। इसके बाद वे अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर के घर नगवां पहुंचे। यहां उनकी माता के निधन पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल के घर वीरभानपुर पहुंचे। यहां वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ रवाना हो गए।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने पप्पू की दुकान पर पी चाय

मंहत आवास से निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला रविदास गेट के पास पप्पू यादव की चाय की दुकान पर रुका। यहां अपने कार्यकर्ता की चाय की दुकान पर रुककर परिवार का हाल चाल पूछने के बाद चाय पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें