फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहुत हो गई मन की बात, कभी काम की बात भी कर लिया करें पीएम'

Wed, 01 Mar 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
मऊ और घोसी में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सपा कब्रिस्तान और श्मशान की सियासत नहीं करती। वह स्मार्ट फोन और लैपटॉप की बात करती है। उन्होंने कहा कि बहुत हो गई मन की बात, कभी काम की भी बात कर लिया करें पीएम।
विज्ञापन


अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा सिर्फ धोखा देती है, लोगों को बहकाती है। सपा-कांग्रेस का गठबंधन दो युवाओं का गठबंधन है। यह देश की राजनीति में बदलाव लाएगा। वह मऊ जिले की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि मऊ में प्रधानमंत्री ने अपनी एक जनसभा को तीन-तीन जनसभा बताया। अगर एक चीज तीन-तीन दिखाई दे तो समझ लीजिए आंख में कुछ गड़बड़ है। कहा, प्रधानमंत्री कम से कम नोटबंदी का हिसाब तो दे देते कि कितना काला और कितना सफेद नोट बैंकों में जमा कराया।
विज्ञापन


हमारे पांच साल और अपने तीन साल का ही हिसाब दे देते तो भी बेहतर रहता। नोटबंदी से किसानों, बुनकरों और नौजवानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पैसे के लिए बैंकों के सामने लाइन में खड़े लोगों की मौत हुई।

कहा कि रुपया नहीं, बल्कि लेन-देन काला होता है। नोटबंदी में जमा पैसा गरीबों की मेहनत की कमाई थी। लोकतंत्र में लाइन में खड़ा कराने वालों का जनता चुनाव में सफाया करती है। 
विज्ञापन

क्या बिजली भी हिंदू-मुसलमान हो गई?

मऊ और घोसी में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की - फोटो : अमर उजाला
सीएम अखिलेश ने कहा कि कहा कि ब कहा कि हम रमजान, होली में फर्क नहीं करते हैं। क्रिसमस पर भी बिजली देते हैं। गंगा मईया वाली जगह हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। क्या बिजली भी हिंदू-मुसलमान हो गई। गोरखपुर वाले बाबा अपने आश्रम के बगल का तार छूकर बताएं कि बिजली आती है कि नहीं।

घोसी में माऊर बोझ एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के ढेकुलिया घाट में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री यूपी के थानों से चिंतित हैं। अब 100 नंबर से थाने चलते हैं। बसपा सुप्रीमो पर कटाक्ष किया कि लखनऊ में जो हाथी पत्थर के बने हैं, वह वहीं हैं।

उनके जन्मदिन पर जूठा केक चाटने वाले भी अब उनके साथ हो गए। कहा कि सरकारी पैसे से जन्मदिन मनता था। कहने को तो वह हमारी बुआ हैं लेकिन भाजपा को तीन बार राखी बांधी। बुआ किसी का अहसान नहीं मानतीं।

कहा कि सपा सरकार बुनकरों के लिए खजाना कम होने नहीं देगी। जरूरत पड़ी तो अलग से 200 करोड़ रुपये देकर नोएडा की तर्ज पर यहां के बुनकरों को बाजार, कारोबार एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

किसानों का दुर्घटना बीमा पांच लाख से बढ़ाकर साढ़े सात लाख किया जाएगा और उसमें बुनकरों को भी जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें