फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने बीएचयू के डॉक्टर से किया आग्रह, ट्वीट कर कहा- अनशन तोड़ें, ये है मामला

Sun, 27 Jan 2019 10:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
धरने पर बैठे डॉक्टर ओमशंकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएचयू से अलग एम्स बनाए जाने की मांग को लेकर बीएचयू गेट पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमशंकर द्वारा किए जा रहे अनशन के छठे दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि दुनिया में विकास का दावा करने वाले प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र में एम्स हॉस्पिटल की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे डॉक्टर साहब से हमारा आग्रह है कि वो अनशन तोड़कर जनता के बीच इस मांग के लिए जागरुकता फैलाएं। हमने दो एम्स के लिए जगह दी थी पर ये सरकार पूर्णत: निष्क्रिय है।

मालूम हो कि डॉ. ओमशंकर का कहना है कि प्रवासी भारतीयों के स्वागत, कुंभ के आयोजन में जितना सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, उससे तो बनारस में एक एम्स सहित उत्तर प्रदेश में छह एम्स बन जाते।
विज्ञापन


लंबे समय से एम्स की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले डॉ. ओमशंकर के मुताबिक सरकार ने यूपी में छह एम्स और 24 सुपर स्पेशियलिटी सेंटर खोले जाने का जो वायदा किया था, उसे भी नहीं पूरा किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य क्रांति-विकास क्रांति शीर्षक पर आठ सूत्रीय मांग पत्र का भी वितरण किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

डॉ. ओमशंकर के अनशन दौरान राजनीतिक दलों, सामाजिक, व्यापारिक, महिला संगठनों के साथ ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने आए लोगों ने भी अपना समर्थन मिल रहा है, वहीं बीएचयू और जिला प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी द्वारा अनशन स्थल पर न आने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें