फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुसलमानों को खुश करने के लिए अखिलेश..., राज्यमंत्री ने किया सियासी तंज; बोले- गोमाता का अपमान नहीं सहेंगे

Tue, 01 Apr 2025 03:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सपाध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। इसी कड़ी में राज्यमंत्री ने भी सियासी तंज किया है। कहा कि अखिलेश की बयानबाजी हमेशा हिन्दुओं के खिलाफ ही होती है।
विज्ञापन
स्टांप तथा पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद, गोमाता का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भारतीय संस्कृति, सभ्यता और इतिहास पर हमला करते हैं। वह ऐसा जानबूझकर करते हैं, क्योंकि अगर वह हिंदुओं के इतिहास और परंपराओं पर हमला करते हैं, तो मुसलमान खुश होते हैं। मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं। इस तरह के बयानों का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। 

कहा कि राणा सांगा हम सबके लिए पूज्यनीय है। इस मौके पर मोनिका पांडेय, ऋचा सिंह, राम कवींद्र जायसवाल, अजय सिंह, राम सिंह, संतोष जायसवाल, हरिश्चंद्र मौर्या, विकास सोनकर, सुनील दीक्षित, शंभू पटेल, मनोज सोनकर, संजीव जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें