बेनिया बाग मैदान में 9-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले हुए। इसमें मंगलपुर स्पोर्टिंग ने फाॅर्वर्ड खिलाड़ी आकाश के हेडर से मेजबान बनारस स्पोर्टिंग एकेडमी की टीम को एकतरफा चार गोल से रौंद दिया।
मुख्य अतिथि सपा नेता किशन दीक्षित ने टॉस उछालकर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर मंगलपुर की टीम ने स्ट्राइक करने का फैसला किया। अंडर-15 आयुवर्ग का मैच शुरू होते ही मंगलपुर की टीम ने आक्रामक खेलना शुरू किया। मैच का पहला गोल खेल के चौथे मिनट में मिडफील्डर रवि के सटीक पास पर आशिफ ने डी एरिया में दो खिलाड़ियों को चकमा देते हुए किया। विरोधी बनारस स्पोर्टिंग की टीम ने जवाबी हमला किया लेकिन डी एरिया में खड़े रक्षा पंक्ति से पार नहीं पा सके।
मैच का दूसरा गोल 18वें मिनट में राहुल ने एकल प्रयास से किया। पहले हाफ में दो गोल हुए। दूसरे हाफ में तीसरा गोल अजीत ने मैच के 35वें मिनट में और चौथा गोल 53वें मिनट में रवि के क्रॉस हाई पास आकाश हेडर लगाकर टीम का स्कोर 4-0 कर दिया। विरोधी टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही। दूसरे मैच बरेका ने सिगरा एफसी को 4-0 से हरा दिया। इसमें बल्लू यादव और शिवम ने दो दो गोल किया। संचालन नूर आलम, धन्यवाद ज्ञापन अनीष हसन ने किया। मौके पर संजय सिंह, मोहम्मद इरफान, साजिद, फैयाज, शालू, काशीम, हसन आलम, अफरोज आलम मौजूद थे।
आज के मैच
रविवार को साढ़े तीन बजे से मदन स्पोर्टिंग क्लब और जन सहायता रामनगर की टीम के बीच पहला मैच जबकि दूसरा मैच आनंद क्लब और यूपीएसए ग्रीन की टीम के बीच पांच बजे से खेला जाएगा।