आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक फोटो और वीडियो को सार्वजनिक किया। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो। इसी तरह वीडियो में बिलखते हुए आकांक्षा अपनी पीड़ा बता रही थीं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिस वीडियो में आकांक्षा अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह बहुत पुराना नहीं है। न्यायालय के समक्ष वीडियो को प्रस्तुत कर आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई जाएगी।
आकांक्षा दुबे से संबंधित नया वीडियो सार्वजनिक हुआ ताे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इसे खूब शेयर किया गया। लंबे समय तक वीडियो ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना रहा। उधर, आकांक्षा का वीडियो देखकर उनकी मां मधु दुबे रोने लगीं। साथ ही कहा कि समर सिंह को जो लोग निर्दोष बता रहे हैं, वह मेरी बेटी का वीडियो देख लें। कितनी पीड़ा झेली होगी। उसे तीन वर्ष से प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी की हत्या की गई है। इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हैं।
आकांक्षा दुबे, समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पूछताछ के दौरान समर ने बताया था कि वह और आकांक्षा लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। बीते तीन-चार महीने से दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी।