फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से गायक समर सिंह की गिरफ्तारी तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Fri, 07 Apr 2023 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में वाराणसी की क्राइम ब्रांच ने 12 दिन से फरार गायक समर सिंह को अरेस्ट कर लिया है। समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना इलाके के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छिपा था। आइए जानते हैं, आकांक्षा दुबे की मौत से लेकर समर सिंह की गिरफ्तारी तक इस मामले में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। नंदग्राम थाना इलाके में राज नगर एक्सटेंशन इलाके में स्थित चार्म्स कैसल सोसाइटी से गायक समर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले का दूसरा आरोपी संजय सिंह अभी भी फरार है। इससे पहले, समर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में लगातार ठिकाने बदल रहा था।  आइए जानते हैं, आकांक्षा दुबे की मौत से लेकर समर सिंह की गिरफ्तारी तक इस मामले में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन


26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में  भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते  मृत मिली थीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और उनके गले में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा था।आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं इन अनसुलझे सवालों के जवाब
विज्ञापन

आकांक्षा दुबे की मां ने किया धरना-प्रदर्शन

रोते हुए न्याय की गुहार लगाती आकांक्षा की मां - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से आई आकांक्षा की मां की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई। सारनाथ थाने में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप था कि हमेशा खुश रहने वाली मेरी साहसी बिटिया को समर सिंह की काली नजर लग गई। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। 

28 मार्च को आकांक्षा दुबे की मां से मिलने उनके घर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आईं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 30  मार्च को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कई अन्य लोगों के साथ सारनाथ थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस पर समर सिंह से मिलीभगत समेत अन्य आरोप लगाए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा किया। 
 

पुलिस पर ढुलमुल रवैये का आरोप

आकांक्षा दुबे की मां से मिलीं अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अपना वादा निभाने में असफल रही तो मधु दुबे एक अप्रैल को रोते-बिलखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से उनके ऑफिस में कार्रवाई की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण ही आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वाराणसी पुलिस से जल्द न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगी। उन्हीं के सामने वह जान दे देंगी।

पांच अप्रैल को पुलिस ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया। लुक आउट नोटिस की सूचना एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को भेजी गई। पुलिस की पांच टीमें समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में जुटी थी।

आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल

आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला
इसी दिन आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे। उन्होंने आकांक्षा की मौत पर संदेह की ओर इशारा करते हुए कई बिंदु उठाए। पुलिस ने बताया था कि आकांक्षा दुबे पार्टी में शराब पी हुई थीं। लेकिन, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना और तरल पदार्थ नहीं पाया गया। आकांक्षा के पेट में शराब भी नहीं पाई गई। 20 एमएल का कोई भूरे रंग का तरल पदार्थ पेट में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया। 

आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
छह अप्रैल को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके साथ ही पुलिस दोनों पर अब इनाम घोषित करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

गाजियाबाद से समर सिंह गिरफ्तार

भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
सात अप्रैल की सुबह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें