फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए मिली ये तारीख, कोर्ट ने क्या आदेश दिया ?

Sat, 06 May 2023 12:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार


भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 9 मई को सुनवाई होगी। यह आदेश शनिवार को अपर जिला जज प्रथम की अदालत ने दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई आज, आकांक्षा दुबे की मौत मामले में जेल में है बंद
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की थी। आज अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 9 मई नियत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें