फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: जेल में बंद समर सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 19 को, छह अप्रैल को हुआ था गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 04:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में गायक समर सिंह को 6 अप्रैल को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। तब से वो वाराणसी जिला जेल में बंद है। जमानत प्रार्थना पत्र पर आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
हवालात में बंद समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 19 मई को सुनवाई होगी। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई के दौरान वादिनी के अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की। जिस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 19 मई तय कर दी।

विज्ञापन


भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था।

समर सिंह का दोस्त भी जेल में बंद

इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए आगे आया किन्नर समाज, समर सिंह को सख्त सजा देने की मांग

विज्ञापन

आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की थी। इसके बाद सुनवाई की अगली तिथि 9 मई नियत की गई थी।
विज्ञापन

मगर, सिविल कोर्ट के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर थे। इसलिए समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अगली डेट 17 मई नियत कर दी थी। अब समर सिंह को जमानत मिलेगी या नहीं यह 19 मई को तय हो सकता है। 
ये भी पढ़ें: अवधेश राय हत्याकांड: मुख्तार अंसारी के वकील ने पूरी की बहस, 31 साल पुराने केस में जगी जल्द फैसले की उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें