Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी की जिला व मंडल इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फिल्म 'अजेय' देखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी की जिला व मंडल इकाई के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिगरा स्थित आई.पी. मॉल में योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म “अजेय” का सामूहिक अवलोकन किया। फिल्म के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जब पर्दे पर योगी आदित्यनाथ का संघर्षपूर्ण जीवन, गोरखनाथ मंदिर से लेकर जनसेवा तक की यात्रा दिखाई गई, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कई कार्यकर्ता भावुक भी हो गए।
विज्ञापन
फिल्म देखने के बाद हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वीडीए के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि यह फिल्म हर युवा को समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। सीएम योगी का त्याग, संघर्ष और सेवा भाव हम सभी के लिए आदर्श है। वहीं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।
इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के नि. जिला संयोजक उपाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक गौतम, महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, सहित तमाम 12 मंडल इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।