फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी में पहुंचे काशी के अजीत सिंह ने जीते इतने रुपए, उनके इस काम से प्रभावित हुए बिग बी

Sat, 20 Oct 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ अजीत सिंह - फोटो : self
देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के लिए काम करने वाली गुड़िया संस्था के अजीत सिंह को केबीसी में शुक्रवार के कर्मवीर एपिसोड के लिए आमंत्रित किया गया है। केबीसी के हॉट सीट पर बैठने के साथ ही उन्होंने 12.5 लाख रुपये भी जीते। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
KBC
महानायक अमिताभ बच्चन ने यहां उन्हें सम्मानित भी किया। इसका प्रसारण शुक्रवार के एपिसोड में किया गया। शो की शूटिंग 14 अक्तूबर को हो चुकी है। बनारस के शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया में किए गए संस्था के साहसिक कार्य से अमिताभ बच्चन खासा प्रभावित हुए।

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
देह व्यापार में लिप्त युवतियों, महिलाओं और उनके बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अजीत सिंह बीते बीस साल से काम कर रहे हैं। उनकी संस्था गुड़िया मानव तस्करी को रोकने के लिए भी कार्य कर रही है।

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
शुरुआत उन्होंने मंडुवाडीह के शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया से की। खजूरी के रहने वाले अजीत सिंह ने यहां एक रेस्क्यू आपरेशन भी चलाया था जिसमें कई युवतियों और महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराया था। मौजूदा वक्त में अजीत सिंह पूर्वांचल के 12 जिलों में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
अजीत सिंह ने बताया कि अमिताभ बच्चन गुड़िया संस्था को व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक मदद करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड सितारों से भी फंड रेजिंग कर आर्थिक मदद करने का वादा किया है। गुड़िया संस्था के लिए वो अपनी आवाज भी देंगे। केबीसी की शूटिंग के दौरान अजीत सिंह, उनकी पत्नी मंजू, बेटी बारिश के साथ गुड़िया संस्था की टीम मौजूद थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें